ओडिशा में कोरोना वायरस के संक्रमण से 7 और लोगों की पुष्टि, राज्य में संख्या बढ़कर 68 हुई

Summary :

ओडिशा में कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से 7 लोगों में बीमारी की पुष्टि हुई हुए है।जिसके बाद मामलों की संख्या बढ़कर 68 हो गई है।

ओडिशा में कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से 7 लोगों में बीमारी की पुष्टि हुई हुए है।जिसके बाद मामलों की संख्या बढ़कर 68 हो गई है। इस बात की जानकारी सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने दी। इन सात नए मामलों में से, पांच भद्रक जिले से और दो बालासोर जिले से हैं। 
सूचना और जनसंपर्क मंत्रालय ने ट्वीट किया, “ओडिशा में कोविड-19 के 7 नए पॉजिटिव मामले मिले हैं। जिनमें 5 नए मामले भद्रक से और 2 नए मामले बालासोर से हैं। कुल मामलों की संख्या 68 है। संपर्क में आए लोगों की जांच और बाकी कार्रवाई का पालन किया जा रहा है।’ 

लॉकडाउन प्रतिबंधों में केरल सरकार ने दी ज्यादा ढील, गृह मंत्रालय ने जताई कड़ी आपत्ति

इसके बाद, भद्रक जिला प्रशासन ने पांच ग्राम पंचायतों में कंटेनमेंट क्षेत्र को चिन्हित किया है, जबकि बासुदेवपुर और भंडारीपोखरी ब्लॉकों से मामले आने के कारण इनको सील कर दिया गया है।  इसके साथ ही अब राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 43 है। 24 रोगी ठीक हो चुके हैं और एक व्यक्ति की बीमारी से मृत्यु हो गई है। 

Desk Team