भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए सोमवार के दिन जरूर करें ये अचूक उपाय

Summary :

भगवान शिव को सोमवार का दिन बहुत पसंद है इसी वजह से सोमवार को उनकी पूजा और व्रत रखा जाता है। सोम प्रदोष व्रत भी इस बार सोमवार को है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक

भगवान शिव को सोमवार का दिन बहुत पसंद है इसी वजह से सोमवार को उनकी पूजा और व्रत रखा जाता है। सोम प्रदोष व्रत भी इस बार सोमवार को है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक यह सोमवार इस वजह से बहुत खास हो गया है। शिव जी की पूजा के कुछ उपाय सोमवार के दिन करने बहुत फलदायक होता है। चलिए आपको शिव आराधना के लिए सोमवार के दिन क्या उपाय करने चाहिए वो बताते हैं।  
सोमवार है शिव आराधना का दिन 

भगवान शिव की पूजा अगर कोई भक्त सोमवार के दिन सच्चे मन से करता है तो उसके जीवन से सारे कलेश दूर हो जाते हैं और मनचाही मुरादें पूर्ण होती हैं। सोमवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान के बाद भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से शिव जी प्रसन्न होते हैं। 
ये चीज़ें प्रिय हैं महादेव को 

चंदन, अक्षत, बिल्व पत्र, धतूरा या आंकड़े के फूल, दूध, गंगाजल भोले नाथ को अर्पित करें। ये वस्तु महादेव को बहुत प्रिय हैं। मान्यता है कि भगवान शंकर को ये चीज़ें अर्पित करने से वह जल्दी प्रसन्न हो कर अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। 
भोग लगाएं शिवजी को 

भगवान शिवजी को घी, शक़्कर, गेंहू के आटे से बना प्रसाद सोमवार के दिन भोग लगाएं। उसके बाद धूप, दीप से आरती करें और प्रसाद का वितरण भी करें। 
इस मंत्र का जाप सोमवार के दिन जरूर करें 

महामृत्युंजय मंत्र का जाप सोमवार के दिन 108 बार जरूर करें। ऐसा करने से भगवान शिव की भक्तों पर विशेष कृपा होती है। गाय का कच्चा दूध शिवलिंग पर सोमवार को अर्पित करने से हमेशा आप पर भगवान शिव की कृपा बनी रहती है।

Desk Team