इंदौर में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 52 हुई, मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत से अब भी ज्यादा

Summary :

मध्य प्रदेश के इंदौर में कोरोना वायरस से तीन और मरीजों की मौत के बाद इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 52 पर पहुंच गयी है।

मध्य प्रदेश के इंदौर में कोरोना वायरस से तीन और मरीजों की मौत के बाद इस  बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 52 पर पहुंच गयी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने सोमवार को बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान शहर के अलग-अलग अस्पतालों में तीन मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। इनमें एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं जिनकी उम्र 42 से 47 साल के बीच थी। 

US में कोरोना से 1997 नए मरीजों की मौत, ट्रम्प ने किया 10 देशों के मुकाबले अधिक जांच का दावा

उन्होंने बताया कि कोविड-19 के सात नये मरीज मिलने के बाद जिले में संक्रमितों की कुल तादाद 890 से बढ़कर 897 पर पहुंच गयी है। इनमें से 71 मरीजों को इलाज के बाद स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है। आंकड़ों की गणना के मुताबिक जिले में कोविड-19 से मृत्यु दर सोमवार सुबह तक की स्थिति में 5.8 प्रतिशत थी। जिले में इस महामारी से मरने वालों की दर पिछले कई दिन से राष्ट्रीय औसत से कहीं ज्यादा बनी हुई है।  इंदौर में कोरोना वायरस के पहले मरीज मिलने के बाद से प्रशासन ने 25 मार्च से शहरी सीमा में कर्फ्यू लगा रखा है। 

Desk Team