कर्नाटक में रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। कलबुर्गी जिले में एक कार की एक ट्रक के साथ टक्कर हो गई। जिसमें एक गर्भवती महिला समेत सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस वक़्त हुआ जब गर्भवती महिला को प्रसव के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था।
पुलिस ने यह जानकारी दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार और ट्रक दोनों पलटकर सड़क के नीचे जा गिरे। इस मामले में एक केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि सावलागी गांव के पास यह हादसा हुआ, जिसमें चार महिलाओं और तीन पुरुषों की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि ये सातों लोग अलंद तालुक के रहने वाले थे और एक गर्भवती महिला को प्रसव के लिए अस्पताल ले जा रहे थे। उन्होंने बताया कि घटना को लेकर एक मामला दर्ज किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



