बिहार के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पद से ऐच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) लेने वाले श्री गुप्तेश्वर पांडेय ने आज जनता दल यूनाइटेड जदयू में शामिल हो गए। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वर्ष 1987 बैच के अधिकारी रहे श्री पांडेय को आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सरकारी आवास पर जदयू की सदस्यता ग्रहण दिलाई।
इस मौके पर जेडीयू के वरिष्ठ नेता विजय रिपीट विजय कुमार चौधरी भी मौजूद थे। गौरतलब है कि भारतीय पुलिस सेवा से ऐच्छिक सेवानिवृत्ति के श्री पांडेय के आवेदन को गृह विभाग ने राज्यपाल के आदेश से 22 सितंबर को मंजूर कर लिया था। इसके बाद से ही कयास लगाया जा रहा है कि श्री पांडेय अब राजनीति में अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगे।
विधानसभा चुनाव के लिए बिहार में तैनात होंगे 30,000 जवान, गृह मंत्रालय ने दिए निर्देश
पुलिस महकमे में श्री पांडेय 33 साल सेवा दे चुके हैं। इस दौरान वह पुलिस अधीक्षक से लेकर पुलिस उप महानिरीक्षक, महानिरीक्षक,अपर पुलिस महानिदेशक और पुलिस महानिदेशक तक के सफर में 26 जिलों में काम कर चुके हैं।
श्री पांडेय को 31 जनवरी 2019 को बिहार का पुलिस महानिदेशक बनाया गया था और उनका कार्यकाल 28 फरवरी 2021 को पूरा होने वाला था लेकिन उससे पहले ही उन्होंने ऐच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली।


Download Android App
Download iOS App



