चक्रवाती तूफान ‘अम्फान’ के कारण पश्चिम बंगाल में भारी तबाही हुई है। तूफान में हजारों मकान नष्ट हो गए और निचले इलाकों में पानी भर गया। 190 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं ने कोलकाता एयरपोर्ट को काफी हद तक क्षतिग्रस्त कर दिया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को बताया कि राज्य में तूफान के कारण 72 लोगों की मौत हुई है।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तूफान में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए 2.5 लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा करते हुए कहा, मैंने ऐसी आपदा पहले कभी नहीं देखी। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करती हुई कि वह राज्य का दौरा करें और स्थिति को देखें। उन्होंने कहा, मैं राज्य का हवाई दौरा करूंगी। लेकिन मैं हालात ठीक होने का इंतजार कर रही हूं।
कोलकाता में भारी तबाही Amphan Cyclone ने मचाई, गलियों में खड़ी कारें डूब गयी, स्कूल की छत उड़ गयी, देखें वायरल वीडियो
उन्होंने कहा, राज्य के दो जिले- उत्तरी और दक्षिणी 24 परगना पूरी तरह से तबाह हो गए हैं। हमें उन जिलों का फिर से पुनर्निमाण करना होगा। मैं केंद्र सरकार से राज्य को हरसंभव मदद देने का आग्रह करूंगी।
ममता ने अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक के बाद कहा, ‘मैं बहुत जल्द प्रभावित इलाकों का दौरा करूंगी। स्थिति बहाल करने के लिए काम जल्द ही शुरू होंगे। उत्तरी और दक्षिणी 24 परगना और कोलकाता का एक बड़ा हिस्सा कल शाम से ही बड़े स्तर पर बिजली कटौती का सामना कर रहा है। यहां तक कि टेलीफोन और मोबाइल कनेक्शन भी प्रभावित हैं।


Download Android App
Download iOS App



