मेघालय की राजधानी शिलांग में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के मामले दिन-प्रतिदिन बाद रहे है। इसी के मद्देनजर सोमवार शाम से 72 घंटे का लॉकडाउन लागू किया गया है। स्वास्थ्य सेवा के निदेशक अमन वार ने कहा कि संक्रमितों में से 37 सुरक्षाबल के कर्मी हैं जिनमें बीएसफ के 23 जवान शामिल हैं। उन्होंने कहा कि बुरी तरह से प्रभावित पूर्व खासी पर्वतीय जिले के 30 मोहल्लों को पहले ही निरूद्ध क्षेत्र घोषित किया जा चुका है।
कोरोना के खिलाफ लड़ाई में लोगों की मदद के लिए PM मोदी ने लिए मजबूत फैसले : जे पी नड्डा
शिलांग में पिछले दो दिन में 56 नए मामले सामने आने के बाद बंद की घोषणा की गई। मेघालय में 543 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 173 लोग इस बीमारी से स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से पांच लोगों की मौत हो चुकी है। जिला उपायुक्त मतसीवदोर डब्ल्यू नोंबब्री ने बताया कि शिलांग शहर में बंद बुधवार रात तक जारी रहेगा। इसी बीच पूर्व जयंतिया पर्वतीय जिले में दो पुलिस थानों को बंद करना पड़ा क्योंकि वहां संक्रमण के कुछ मामले सामने आए हैं।


Download Android App
Download iOS App



