महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 7,539 नए मामले सामने आए हैं, जिससे राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 16,25,197 हो गए हैं। संक्रमण से 198 लोगों की मौत होने से मृतक संख्या 42,831 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 16,177 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई है।
इस प्रकार संक्रमण मुक्त होने वालों की संख्या 14,31,856 हो गई है। उन्होंने बताया कि राज्य में संक्रमण से स्वस्थ्य होने की दर 88.10 प्रतिशत है वहीं मृत्यु दर 2.64 प्रतिशत है। मुंबई में संक्रमण के 1,463 नए मामले सामने आए हैं जिससे संक्रमण के मामले बढ़कर 2,47,332 हो गए। वहीं 49 लोगों की मौत होने से मृतक संख्या 9,961 हो गई। महाराष्ट्र के अमरावती जिले में संक्रमण के मामले काफी कम हुए हैं। अधिकारियों ने कहा कि जिले में संक्रमण के 15,732 मामले हैं और दिन में एक मरीज की मौत होने से मृतक संख्या 355 हो गई है।


Download Android App
Download iOS App



