मध्य प्रदेश के छतरपुर में सोमवार को 2 मोटरसाइकिल और एक स्कॉर्पियो में जबर्दस्त भिड़ंत हुई। इस भीषण सड़क हादसे में 4 बच्चों समेत 8 लोगों की मौत हो गई। हादसा जिले की चंद्रनगर चौकी क्षेत्र में हुआ। मरने वालों में से 7 लोग स्कॉर्पियो में सवार थे।
हादसे में मारे गए लोगों में 3 पुरुष, 2 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। स्कॉर्पियो पन्ना से छतरपुर की ओर जा रही थी जबकि मोटरसाइकिल सवार उल्टी दिशा से आ रहे थे। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि स्कार्पियो और दोनों मोटरसाइकिल टकराने के बाद सड़क से नीचे 10 फीट की गहराई में जा गिरी।
राजस्थान : राज्यपाल कलराज मिश्र ने दिया विधानसभा सत्र बुलाए जाने का आदेश
टक्कट इतनी जबरदस्त थी कि 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल हुए 3 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम द्वारा मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।


Download Android App
Download iOS App



