मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के एक गांव में मंगलवार को आठ साल का एक बच्चा खेत में खेलते समय 400 फुट गहरे बोरवेल में गिर गया। बोरवेल में 60 फुट की गहराई में फंसे बच्चे को निकालने के लिए राहत अभियान चलाया जा रहा है।
आठनेर थाना प्रभारी अनिल सोनी ने बताया कि घटना मंडावी गांव में शाम करीब पांच बजे हुई। उन्होंने बताया कि तन्मय दियावर मैदान में खेल रहा था तभी वह बोरवेल में गिर गया।
सोनी ने कहा कि बचाव अभियान शुरू किया गया है और बोरवेल के आसपास मिट्टी की खुदाई के लिए मशीन मंगाई गई है। उन्होंने कहा कि बच्चे को ऑक्सीजन प्रदान करने की व्यवस्था की गई है। अधिकारी ने कहा कि बच्चा बोरवेल में करीब 60 फुट की गहराई में फंसा हुआ है।


Download Android App
Download iOS App



