महाराष्ट्र में कोरोना वायरस (कोविड-19) के 92 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या 1,666 पर पहुंच चुकी है। वहीं मिली जानकरी के अनुसार कोरोना से अब तक राज्य में 110 लोगों की मौत हो चुकी है। तेजी से फैल रही वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण ने देश में सबसे अधिक कहर महाराष्ट्र में बरपाया है।
विभाग ने बताया कि नए मामलों में 72 मामले मुंबई से हैं। इनके अलावा मालेगांव में पांच, ठाणे में चार,पनवेल और औरंगाबाद में दो-दो,कल्याण-डोंबीवली,वसई-विरार,पुणे,अहमदनगर, नासिक शहर, नासिक ग्रामीण और पालघर में संक्रमण के एक-एक मामले हैं। राज्य में संक्रमण से अब तक 110 लोगों की मौत हो चुकी है और 188 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। विभाग के अनुसार कल शुक्रवार तक 33,093 नमूनों की जांच की जा चुकी है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 13 लोगों की मौत बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 110 हो गयी है।महाराष्ट्र के ठाणे जिला प्रशासन ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर अंबरनाथ, कुलगांव-बदलापुर, मुरबाड और शाहापुर कस्बों की सीमाएं सील कर दी हैं।
मुख्यमंत्रियों के साथ PM मोदी की कोरोना संकट को लेकर चर्चा शुरू, होम मेड मास्क लगाकर दिखे प्रधानमंत्री
एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार रात जारी आदेश में जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने के लिए अंबरनाथ, कुलगांव-बदलापुर, मुरबाड और शाहापुर की सीमाएं सील कर दी गई हैं। आदेश के मुताबिक, अत्यावश्यक सेवाओं में लगे लोगों एवं वाहनों की गतिविधि को छोड़ कर अन्य सभी की इन नगरों से आवाजाही प्रतिबंधित होगी। अधिकारी ने कहा कि आदेश का उल्लंघन करने वालों को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।


Download Android App
Download iOS App



