महाराष्ट्र में रविवार को कोविड-19 के कारण 974 मौतें हुईं, जिससे राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 81,486 हो गयी, जबकि संक्रमण के 34,389 नए मामले आए। राज्य में नए मामलों की संख्या लगातार तीसरे दिन 40,000 से नीचे रही। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि महाराष्ट्र में कुल मामले 53,78,452 तक पहुंच गए हैं।
दिन में कुल 59,318 मरीजों को छुट्टी दे दी गई, जिससे महाराष्ट्र में अब तक ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 48,26,371 हो गई है, जबकि राज्य में अब 4,68,109 मरीजों का इलाज चल रहा है। संक्रमितों के ठीक होने की दर 89.74 प्रतिशत है।
विभाग ने एक विज्ञप्ति में कहा कि 2,64,587 नई जांच के साथ, महाराष्ट्र में अब तक की गईं जांच की कुल संख्या बढ़कर 3,11,03,991 हो गई है। मुंबई शहर में 1,535 नए मामले सामने आए और 60 मौतें हुईं।


Download Android App
Download iOS App



