भोपाल : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पिता प्रेम सिंह का शनिवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। मध्यप्रदेश भाजपा की एक विज्ञप्ति के अनुसार प्रेम सिंह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उन्हें दो दिन पहले ही उपचार के लिए मुंबई ले जाया गया था, जहां आज दोपहर उनका निधन हो गया।
उनके निधन की सूचना मिलने के बाद शिवराज सिंह मुंबई पहुंच गए हैं और आज रात 10.30 बजे अपने पिता की पार्थिव देह लेकर विशेष विमान से भोपाल के लिए रवाना होंगे। वे यहां रात्रि 12.30 बजे भोपाल के स्टेट हैंगर पहुंचेंगे। विज्ञप्ति किे अनुसार उनके पार्थिव देह को उनके यहां साकेत नगर स्थित निवास पर ले जाया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार रविवार अपरान्ह चार बजे नर्मदा के तट पर होगा।


Download Android App
Download iOS App



