आम आदमी पार्टी (आप) के नेता भगवंत मान और मनीष सिसोदिया के शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश में कई बड़े चुनावी वादों की घोषणा करने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में इस साल आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। आप के प्रवक्ता गौरव शर्मा ने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया मंडी जिले में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
मंडी हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का गृह जिला है। चुनावी वादे के तौर पर ‘आप’ पहले ही हिमाचल प्रदेश के निवासियों को नि:शुल्क व बेहतरीन शिक्षा तथा चिकित्सा सुविधाओं की ‘गारंटी’ का वादा कर चुकी है। विधानसभा चुनाव के जरिए ‘आप’ राज्य की राजनीति में प्रवेश करने की तैयारी कर रही है। अभी दिल्ली और पंजाब में ‘आप’ की सरकार है।


Download Android App
Download iOS App



