गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर राज्य में घमासान मचा हुआ है। सारे दल अपनी और से चुनाव जितने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। वहीं, कांग्रेस और बीजेपी की सबसे बड़ी चिंता राज्य में पहली बार चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी को लेकर है। आप गुजरात में सबसे ज्यादा सीटें जीतने का दावा कर रही है। अलग-अलग सर्वे में भी आप को राज्य में अलग-अलग समुदायों का समर्थन मिलता दिख रहा है। ओबीसी, मुस्लिम, पाटीदार समेत कई समुदायों के वोटर आप को राज्य में तीसरे विकल्प के तौर पर देख रहे हैं।
मुस्लिम वोटर किसे वोट देंगे?
गुजरात विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा मुस्लिम वोटरों की है। कांग्रेस का यह वोट बैंक माना गया है। वहीं, गुजरात के कुछ हिस्सों में मुस्लिम वोटर अब कांग्रेस छोड़कर दूसरी पार्टियों के उम्मीदवारों को वोट दे रहे हैं। इस बार उनके पास आप और एआईएमआईएम जैसे विकल्प हैं। एक सर्वे में अनुमान लगाया गया है कि राज्य में मुस्लिम वोटर किसे वोट देंगे। आइए देखते हैं पहले सर्वे के नतीजे।
1-ग्रोथ मॉडल – 29 प्रतिशत
2-आप-कांग्रेस बंटी – 13 फीसदी
3- आम आदमी पार्टी – 34 फीसदी
4- बीजेपी को हराने वाले – 24 फीसदी
सर्वे के मुताबिक, राज्य के 34 फीसदी मुस्लिम वोटर सीधे तौर पर आम आदमी पार्टी को वोट देने की बात कर रहे हैं, जबकि 24 फीसदी मुस्लिम भाजपा को हराने वाले को वोट देने की बात कर रहे हैं। अगर ये 58 फीसदी वोट आपको मिल जाते हैं तो आम आदमी राज्य में बीजेपी-कांग्रेस पार्टी की नींद उड़ सकती है। अब नतीजे क्या होंगे, ये तो 8 दिसंबर को सामने आएंगे, लेकिन सर्वे में आम आदमी पार्टी के मुस्लिम वोटों में सेंध लगने का सर्वे है।


Download Android App
Download iOS App



