आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं का हिंदू विरोधी चेहरा देश के सामने आ गया है। पार्टी की गुजरात इकाई के प्रमुख गोपाल इटालिया का एक विवादस्पद वीडियो सामने आया है। जिसमें वह मंदिर और कथाओं को शोषण का अड्डा बताते नजर आ रहे है। दरअसल भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इटालिया का एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह कह रहा है कि माता-बहनों को मंदिर और कथाओं में नहीं जाना चाहिए, क्योंकि वहां उनका शोषण होता है। उसकी इस टिप्पणी का जनता में काफी रोष देखने को मिल रहा है।
गुजरात में इस वर्ष विधानसभा के चुनाव होने है माना जा रहा है कि एक खास वर्ग को खुश करने के लिए इस तरह की बयानबाजी की जा रही है। बता दे कि हिंदू समुदाय का वोट इस घटना के बाद आप से खिसक चूका है। यह पहला मामला नहीं है जब AAP की ओर यह हुआ है विजयादशमी के अवसर पर दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम एक कार्यक्रम में हिंदू देवी -देवताओं को न मानने की शपथ लेते नजर आए थे। जिसके बाद भी हिन्दू समुदाय में केजरीवाल सरकार के प्रति आक्रोश देखने को मिला था। इस तरह की बयानबाजी से नेता खास समुदाय को अपनी ओर आकर्षित करने का प्रयास करते है।


Download Android App
Download iOS App



