खटीमा : दिल्ली चावड़ी बाजार में अराजक तत्वों द्वारा मंदिर तोड़ने के विरोध राष्ट्रीय बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया।
राष्ट्रीय बजरंग दल जिलाध्यक्ष हिमांशु कन्याल के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी निर्मला बिष्ट के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजे गये ज्ञापन में कहा कि दिल्ली चावड़ी बाजार में एक धर्म विशेष के लोगों द्वारा हिन्दुओं की भावनाओं को आहत करते हुए 100 साल पुराने मंदिर व मंदिर में लगी सभी मुर्तियों को खंड़ित किया गया जिससे हिन्दुओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है।
बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मंदिर तोड़ने वाले विदर्भीयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान सुरेश कुशवाह, सुरेन्द्र कश्यप, नीरज धामी, संजू कोटिया, कमल रावल, मनोज कश्यप, करन सिंह, विपिन राना, दीपक सिंह, संजू सक्सेना आदि मौजूद थे।


Download Android App
Download iOS App



