बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी ने केरल उच्च न्यायालय का रुख करते हुए अपने खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने का अनुरोध किया।
राज्य पुलिस की अपराध शाखा ने चार साल पहले कोझीकोड में मंच पर एक प्रस्तुति के लिए एक कंपनी के साथ अनुबंध की शर्तों का कथित तौर पर उल्लंघन करने को लेकर सनी लियोनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
अभिनेत्री ने याचिका में अपने, अपने पति तथा उनके कर्मचारी के खिलाफ लगाए आरोपों को खारिज किया। उन्होंने दावा किया कि वे किसी भी अपराध में शामिल नहीं रहे।
अपराध शाखा एर्नाकुलम जिले के शियास कुंजुमोहम्मद की शिकायत पर दर्ज मामले की जांच कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



