कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने गोवा में कांग्रेस के खिलाफ टिप्पणी के लिए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वह अब एक ऐसी पार्टी के लिए ऐसा कर रही हैं जो हमेशा उनके समर्थन में सामने आती है। क्या वे भाजपा के एक एजेंट का काम कर रही हैं। पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष चौधरी ने शनिवार को एक प्रेस वार्ता में कहा कि वह जानना चाहते हैं कि विपक्षी एकता की वकालत करने वाली ममता बनर्जी ने अतीत में भाजपा के साथ गठबंधन क्यों किया था और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार में मंत्री क्यों बनी थीं?
गौरतलब है कि जिस दिन राहुल गांधी गोवा में अपनी पार्टी का प्रचार करने गए थे उसी दिन बनर्जी ने कांग्रेस की आलोचना की थी। शनिवार को बनर्जी ने कहा था कि कांग्रेस राजनीति को लेकर गंभीर नहीं है इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मजबूत होंगे। तृणमूल अध्यक्ष ने आरोप लगाया था कि देश इसलिए भुगत रहा है क्योंकि कांग्रेस में निर्णय लेने की क्षमता खत्म हो गई है। बनर्जी के आरोप पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए बहरामपुर से सांसद चौधरी ने कहा, “मुझे लगता है आप अब भाजपा की एजेंट बन गई हैं। कृपया याद करें कि अतीत में भाजपा के साथ गठबंधन किसने किया था और राजग मंत्रिमंडल का हिस्सा कौन था। और अब आप कांग्रेस की आलोचना कर रही हैं जिसने हमेशा आपका समर्थन किया है।”
चौधरी ने कहा, “अगर कांग्रेस के समर्थन के बाद भी आप हमसे संतुष्ट नहीं हैं तो क्या बंगाल के लोग ऐसा कर पाएंगे? जैसा व्यवहार आप कांग्रेस के साथ कर रही हैं, क्या वैसा ही व्यवहार उनके साथ भी करेंगी जिन्होंने आपको तीन बार जिताया है?” बनर्जी ने शनिवार को कांग्रेस के बारे में कहा था, “मैं अभी सब कुछ नहीं कह सकती क्योंकि वे राजनीति को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। कांग्रेस की वजह से मोदीजी और ताकतवर हो जाएंगे… । अगर कोई फैसला नहीं ले सकता तो इसका खामियाजा देश क्यों भुगते?”उन्होंने कहा, “उन्हें (कांग्रेस) अतीत में अवसर मिला था। भाजपा के विरुद्ध लड़ने की बजाय वे मेरे राज्य में मेरे विरुद्ध लड़ें।” तृणमूल ने घोषणा की है कि वह गोवा में अगले साल होने वाले चुनाव में 40 सीटों पर लड़ेगी


Download Android App
Download iOS App



