देहरादून : प्रदेश के कृषि एवं रेशम विकास मंत्री सुबोध उनियाल ने रिंग रोड स्थित किसान भवन सभाकक्ष में उत्तराखण्ड बीज एवं तराई विकास प्राधिकरण लिमिटेड की निदेशक मण्डल की बैठक आयोजित की गयी। यूएसटीडीसी बोर्ड की बैठक में किसानों के कल्याण के किये जाने वाले प्रयासों और यूएसटीडीसी. को सुदृढ़ करने के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की गयी।
मंत्री ने बैठक में यूएसटीडीसी, पन्तनगर विश्वविद्यालय और कृषि विभाग के अधिकारियों को राज्य के किसानों की आय बढ़ाने और सम्बन्धित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रम को धरातल पर उतारने के सामूहिक प्रयास करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आवश्यकता के अनुसार पर्वतीय फसलों का बीज उत्पादन बाढ़यें और पंतनगर विश्वविद्यालय भी इसमें अपना पूरा सहयोग प्रदान करे।
मंत्री ने किसानों की मांग के अनुरूप कम दरों पर प्रमाणीकरण और पर्याप्त मात्रा में बीज उत्पादन करने के निर्देश देते हुए कहा कि इसक लिए मार्केटिंग से लेकर विभिन्न स्तर पर की जाने वाली जरूरी पहल भी गम्भीरता से करें। बैठक में मंत्री ने कृषि और उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि उनके द्वारा यूएसटीडीसी. से वितरण हेतु प्राप्त होने वाले बीज के मूल्य का पूर्व मूल्यांकन करते हुए उसका अग्रिम भुगतान कर दें।
ताकि यूएसटीडीसी को ब्याज पर बीज उत्पादन हेतु पैंसा ना उठाना पड़े। साथ ही यूएसटीडीसी से कृषि विभाग को वितरण हेतु प्राप्त बीज को कृषि विभाग के साथ ही सहकारिता समितियों के माध्यम से भी वितरण का कार्य किया जाए, इस बात का शासन से जी.ओ. भी जारी करने को कहा।
– सुनील तलवाड़


Download Android App
Download iOS App



