चोटिल शिखर धवन ने अपना एक्सरसाइज वीडियो किया शेयर, फैंस को भी किया धन्यवाद

Summary :

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन अंगूठे में चोट की वजह से 3 हफ्तों के लिए टीम से बाहर हो गए हैं। सोशल मीडिया पर शिखर धवन ने शुक्रवार को एक वीडियो पोस्ट किया है।

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन अंगूठे में चोट की वजह से 3 हफ्तों के लिए टीम से बाहर हो गए हैं। सोशल मीडिया पर शिखर धवन ने शुक्रवार को एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में धवन एक्सरसाइज करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के साथ ही अपने फैन्स को धवन ने शुभकामनाओं के लिए भी धन्यवाद किया।
 धवन की अंगूठे पर पट्टी साफ तौर पर वीडियो में बंधी हुई दिखाई दे रही है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे मैच में धवन को अंगूठे में चोट लग गई थी। हालांकि धवन ने चोटिल अंगूठे के साथ ही शतकीय पारी खेलकर भारत की जीत की नींव रखी थी। 

धवन ने एक्सरसाइज का वीडियो शेयर किया 

एक्सरसाइज करते हुए धवन ने वीडियो में कैप्‍शन में लिखा है कि, आप इन परिस्थितियों को एक बुरा सपना बना सकते हैं या फिर वापसी करने के लिए एक मौका। आप सभी का शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज कुल्टर नाइल की गेंद धवन के अंगूठे पर लग गई थी लेकिन उसके बाद भी धवन ने 117 रनों की शानदार पारी खेली थी। 

बीते गुरुवार भारत का न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था जिसके बाद कप्तान विराट कोहली ने कहा कि, चोटिल शिखर धवन पर नजर रखी जा रही है और कुछ दिनों तक उनके अंगूठे पर प्लास्टर रहेगा। बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में धवन और उनकी चोट है।

अभी तक धवन के विकल्प के बारे में टीम ने कोई ऐलान नहीं किया है यही वजह है कि टीम में उनकी वापसी की उम्मीदें हैं। इतना ही नहीं कप्तान कोहली ने कहा है कि उन्हें धवन के सेमीफाइनल से पहले ठीक होने की पूरी उम्मीद है।  
विराट कोहली ने आगे कहा, धवन खेलना चाहते हैं इसलिए हम उन्हें जाने नहीं देना चाहते और यहीं रखना चाहते हैं। वह काफी पॉसिटिव हैं और यहीं मांइडसेट उनकी चोट से उबरने में मदद करेगा। धवन खेलने के लिए बेताब हैं। 

हौसला जाहिर किया था

शिखर धवन ने 12 जून को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से एक दिन पहले राहत इंदौरी का एक शेर लिखा था, कभी महक की तरह हम गुलों से उड़ते हैं। कभी धुएं की तरह हम पर्वतों से उड़ते हैं। ये कैंचियां हमें उड़ने से खाक रोकेंगी, हम परों से नहीं हौसलों से उड़ते हैं। 

यहां पढ़ें ट्विटर का पोस्टः https://twitter.com/SDhawan25/status/1138711613815394305

हेयरलाइन फ्रैक्चर आया है धवन के अंगूठे में

हेयरलाइन फ्रैक्‍चर धवन के अंगूठे में आया है। अगले एक सप्ताह तक बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट ने शिखर धवन को टीम के साथ डॉक्टरों की निगरानी में रहने का फैसला लिया है। 
मेडिकल रिपोर्ट की मानें तो ऐसा कहा जा रहा है कि धवन की चोट कुछ समय बाद ठीक हो सकती है। हालांकि जब धवन पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे तो वह अगले मैच नहीं खेल पाएंगे। 

Desk Team