अलीगढ़ : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भव्य तरीके से मनाएगा । योग दिवस के मौके पर होने वाले कार्यक्रमों का ब्योरा देते हुए रजिस्ट्रार अब्दुल हमीद ने शुक्रवार को बताया कि एएमयू इस साल अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह भव्य तरीके से मनाएगा।
एएमयू में 2015 से ही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष हालांकि कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम 15 जून से प्रारंभ हो जाएंगे। कई योग विशेषज्ञों को व्याख्यान के लिए आमंत्रित किया गया है। कार्यशालाएं भी होंगी। उन्होंने बताया कि इस बार चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा, विशेषकर यह लड़कियों के लिए होगा।
इसका आयोजन शारीरिक शिक्षा विभाग करेगा। एएमयू द्वारा इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस नहीं मनाने की कुछ मीडिया खबरों का उल्लेख किये जाने पर एएमयू के जनसंपर्क अधिकारी उमर पीरजादा ने कहा कि यह खबर पूरी तरह निराधार और दुर्भाग्यपूर्ण है।


Download Android App
Download iOS App



