Varanasi: पीएम की जिम्मेदारी संभालने के बाद नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र काशी शनिवार को 31वीं बार आ रहे हैं। बता दें पीएम मोदी आज गंजारी में पूर्वांचल के पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी यहां जनसभा को संबोधित करके आगामी लोकसभा चुनाव प्रचार का बिगुल भी फूंकेंगे। काशी सहित यूपी के 16 अटल आवासीय विद्यालयों का लोकार्पण आज उनके हाथों होना है।
1565 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे-पीएम
आपको बता दें पीएम नरेंद्र मोदी आज प्रदेश वासियों को 1565 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। प्रधानमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी करीब 6 घंटे तक काशी में रहेंगे। इस दौरान वह 12:30 बजे वाराणसी आएंगे और सबसे पहले गंजारी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास करेंगे।
अटल आवासीय विद्यालयों की कुल लागत 1115 करोड़
सूत्रों के मुताबिक, स्टेडियम 450 करोड़ की लागत से बन रहा है। इसके बाद वह संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में महिला आरक्षण विधेयक पर महिलाओं से संवाद करेंगे। प्रधानमंत्री उसके बाद रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर जाएंगे। वहां वह काशी सांसद खेल महोत्सव के विजेता प्रतिभागियों से संवाद करेंगे साथ ही काशी सहित प्रदेश के अटल आवासीय विद्यालयों का लोकार्पण भी करेंगे।अटल आवासीय विद्यालयों की कुल लागत 1115 करोड़ है।
प्रशासन ने प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए तैयारियों को पूरा कर लिया
दरअसल, प्रधानमंत्री अपने संसदीय क्षेत्र में दुनिया की सबसे प्राचीन श्रीमद् भागवत के दर्शन करेंगे। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के सरस्वती भवन में रखी 1000 साल पुरानी हस्तलिखित भागवत गीता संरक्षित है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए तैयारियों को पूरा कर लिया है। ,
PM बनने के बाद मोदी 31वीं बार आएंगे वाराणसी, प्रदेश को देंगे विकास परियोजनाओं की सौगात
Summary :
Varanasi: पीएम की जिम्मेदारी संभालने के बाद नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र काशी शनिवार को 31वीं बार आ रहे हैं। बता दें पीएम मोदी आज गंजारी में पूर्वांचल के पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी यहां जनसभा को संबोधित करके आगामी लोकसभा चुनाव प्रचार का बिगुल भी फूंकेंगे। काशी सहित यूपी के 16 अटल आवासीय विद्यालयों का लोकार्पण आज उनके हाथों होना है। 1565 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे-पीएम आपको बता दें पीएम नरेंद्र मोदी आज प्रदेश वासियों को 1565 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। प्रधानमंत्री…


Download Android App
Download iOS App



