गोवा को ग्रीन जोन घोषित किये जाने के बाद CM सावंतने कहा- लड़ाई अभी है बाकी

Summary :

केन्द्र सरकार द्वारा गोवा के दोनों जिलों को ग्रीन जोन घोषित किये जाने के बाद गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शुक्रवार को कहा कि जंग अभी जारी है।

केन्द्र सरकार द्वारा गोवा के दोनों जिलों को ग्रीन जोन घोषित किये जाने के बाद गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शुक्रवार को कहा कि जंग अभी जारी है। उन्होंने कहा कि अब जरूरत इस बात की है कि राज्य के लोग स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए बदली हुई जीवनशैली को अपनाएं।

तेलंगाना के बाद 1200 प्रवासी मजदूरों को लेकर रवाना होगी केरल-ओडिशा स्पेशल ट्रेन 

उन्होंने फेसबुक पोस्ट में लिखा, ”हमारे कोरोना वॉरियर्स और गोवा की जनता के प्रयासों के चलते भारत सरकार ने हमारे राज्य को ग्रीन जोन घोषित कर दिया है। कोरोना वायरस के खिलाफ जंग अभी खत्म नहीं हुई है।”
उन्होंने कहा, ”हमें सुरक्षित स्वास्थ्य मानदंडों जैसे कि स्वच्छता, चेहरे को ढंकने, सामाजिक मेलजोल से दूरी बनाए रखने और लॉकडाउन के दौरान घर पर रहने को प्राथमिकता देकर, बदली हुई जीवनशैली अपनाते हुए कोरोना वायरस के खिलाफ जंग जारी रखनी है।” गोवा में सात लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे, जिन्हें ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई है।

Desk Team