जासूसी के आरोपों के बीच मुंबई पुलिस ने बृहस्पतिवार को एनसीबी के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े की सुरक्षा बढ़ा दी। वानखेड़े वर्तमान में क्रूज पर मिले मादक पदार्थ मामले की जांच की निगरानी कर रहे हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
इस सप्ताह की शुरुआत में वानखेड़े ने दावा किया था कि दो पुलिसकर्मी उनकी गतिविधियों की निगरानी कर रहे थे।
सुरक्षा के लिए 4 और पुलिसकर्मियों को किया तैनात
अधिकारी के मुताबिक, पुलिस ने वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी की सुरक्षा के लिए चार और पुलिसकर्मियों को तैनात किया है। उन्होंने कहा कि वानखेड़े द्वारा उपयोग किए जा रहे वाहन को बदलते हुए उनकी नयी सुरक्षा व्यवस्था के तहत एक एसयूवी उपलब्ध करायी गई है।
अधिकारी ने कहा कि दक्षिण मुंबई के बलार्ड एस्टेट में स्थित एनसीबी कार्यालय के बाहर तैनात पुलिसकर्मियों की संख्या भी बढ़ा दी गई है।
जानिए ! पूरा मामला
गौरतलब है कि वानखेड़े वर्तमान में एक क्रूज जहाज से मादक पदार्थ की कथित जब्ती के मामले की जांच की निगरानी कर रहे हैं, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



