Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

Uttarakhand Tunnel हादसे के बाद CM धामी ने लिया बड़ा फैसला, मजदूरों के परिवारों को मिलेगी कई सुविधा

Summary :

Uttarakhand: उत्तरकाशी में हुए हादसे के बाद सुरंग में फंसे 40 लोगों का रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। बता दें इस हादसे के बाद धामी सरकार एक्शन में नजर आ रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य में चल रही तमाम टनल परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। बता दें सीएम धामी ने साथ ही रविवार को टनल पर पहुंचकर वहां अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि जितने भी मजदूर टनल के अंदर फंसे हुए हैं। उनके परिजन अगर उत्तरकाशी आना चाहते हैं तो उनके आने-जाने का खर्चा, उनके रहने खाने की व्यवस्था, यहां तक कि उनके मोबाइल का रिचार्ज भी अब…

Uttarakhand: उत्तरकाशी में हुए हादसे के बाद सुरंग में फंसे 40 लोगों का रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। बता दें इस हादसे के बाद धामी सरकार एक्शन में नजर आ रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य में चल रही तमाम टनल परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। बता दें सीएम धामी ने साथ ही रविवार को टनल पर पहुंचकर वहां अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि जितने भी मजदूर टनल के अंदर फंसे हुए हैं। उनके परिजन अगर उत्तरकाशी आना चाहते हैं तो उनके आने-जाने का खर्चा, उनके रहने खाने की व्यवस्था, यहां तक कि उनके मोबाइल का रिचार्ज भी अब उत्तराखंड सरकार कराएगी।

  • Tunnel हादसे के बाद CM धामी ने लिया बड़ा फैसला
  • मजदूरों के परिवारों को मिलेगी कई सुविधा
  • पहली प्राथमिकता मजदूरों को टनल से बाहर निकालना- CM धामी

आपको बता दें इसको लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया है। उनका कहना है कि हमारी जिम्मेदारी बनती है कि इन मजदूरों के परिजनों को उनके पास तक लाया जाए और उसकी सारी व्यवस्था सरकार करेगी। वहीं, मजदूरों तक पौष्टिक आहार पहुंचने के लिए एक और पाइप टनल के अंदर छत की तरफ से डालने की कोशिश की जा रही है ताकि मजदूरों तक खाना पानी पहुंचाया जा सके।
सरकार की तमाम एजेंसी मिलकर कर रही है काम
बता दें इसके लिए रविवार देर रात से ही काम शुरू हो चुका है। आपदा प्रबंधन सचिव रणजीत सिंह ने बताया कि हमारी पहली प्राथमिकता मजदूरों को टनल से बाहर निकालना है और वह भी सुरक्षित। इसके लिए हम हर प्रयास कर रहे हैं। साथ ही केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर राज्य सरकार की तमाम आपदा प्रबंधन की एजेंसी यहां काम कर रही हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team

google-partner