Agniveer Recruitment: अग्निवीर परीक्षा में सफल न होने से हताश युवक ने की आत्महत्या

Summary :

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में एक युवक ने अग्निवीर सेना भर्ती परीक्षा में मिली असफलता से हताश होकर कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में एक युवक ने अग्निवीर सेना भर्ती परीक्षा में मिली असफलता से हताश होकर कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
काफी समय से कर रहा था तैयारी
पुलिस ने बताया कि कपकोट क्षेत्र के मल्लादेश गांव के रहने वाले कमलेश गोस्वामी (20) की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मृत्यु हो गयी।पुलिस के अनुसार, परिजनों ने बताया कि वह काफी समय से अग्निवीर की तैयारी कर रहा था और उसमें सफल न हो पाने पर निराश हो गया था। आत्महत्या से पहले युवक ने एक वीडियो भी बनाया जिसमें वह रोते हुए परीक्षा में असफल होने की बात कह रहा है ।पुलिस ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।

Desk Team