राजस्थान: डिप्टी सीएम पायलट बोले- हिमाचल और गुजरात में कांग्रेस हासिल करेगी जीत

Summary :

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने हिमाचल प्रदेश एवं गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के जीत हासिल करने का दावा करते हुए कहा है कि पार्टी नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ यात्रा से कांग्रेस मजबूत हो रही है।

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने हिमाचल प्रदेश एवं गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के जीत हासिल करने का दावा करते हुए कहा है कि पार्टी नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ यात्रा से कांग्रेस मजबूत हो रही है।
पायलट ने अपने निवास पर आज यहां यह बात कही। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश 12 नवंबर को मतदान होगा और वह हिमाचल में पार्टी का प्रचार करके आये हैं, वहां पांच साल भाजपा की सरकार है, इस बार बदलाव की लहर देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सरकार के कार्यों के दम पर सरकार रिपीट होती नजर आती तो प्रधानमंत्री नरेन्द, मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को छोटे से राज्य में बार बार चुनावी दौरे नहीं करने पड़ते।
उन्होंने कहा कि इस बार उनका डबल इंजन में एक इंजन तो 12 नवंबर को फैल हो जायेगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने सोच समझकर टिकट दिए गए हैं और चुनाव को लेकर पार्टी ने लोगों से एक लाख नौकरी देने, 18 वर्ष की महिला को 1500 रुपए मासिक भत्ता देने, 300 यूनीट बिजली फ्री देने का वादा किया और इन वादों को जनता ने स्वीकार किया हैं और कांग्रेस को अच्छी जीत मिलेगी और सरकार बनायेगी।
Will Congress take risk to made Sachin Pilot as rajasthan CM | राजस्थान में  सियासी हलचल तेज: क्या सचिन पायलट को बनाया जाएगा सीएम? | Patrika News
श्री पायलट ने श्री राहुल गांधी की भारत जोड़ यात्रा को ऐतिहासिक यात्रा बताते हुए कहा कि 70 साल में किसी नेता ने ऐसी यात्रा नहीं की और वह 30 किलोमीटर रोज यात्रा कर रहे हैं अब तक 1200 किलोमीटर चल चुके हैं जो छोटी बात नहीं है। उन्होंने इसे साहसिक कदम बताते हुए कहा कि इससे भाजपा घबराई हुई हैं जबकि कांग्रेस पार्टी इससे मजबूत हो रही हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा में श्री राहुल गांधी का तमिलनाडु, केरल फिर कर्नाटक में ऐतिहासिक स्वागत हुआ और इसके बाद तेलंगाना आदि में यात्रा पहुंचने पर लोगों में जोरदार उत्साह है।
उन्होंने कहा कि यात्रा सात नवंबर को महाराष्ट्र पहुंच रही है और इससे पूरे देश में एकजुटता, अहिंसा, आपस में प्यार एवं मोहब्बत का संदेश के साथ समाज में टकराव एवं राजनीति में आई कड़वाहट को दूर करने का प्रयास है। उन्होंने बताया कि यात्रा मध्यप्रदेश के बाद दिसंबर में बारां एवं झालावाड़ के रास्ते राजस्थान में प्रवेश करेगी।

Desk Team