AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी का कमलनाथ पर पलटवार

Summary :

मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में चुनाव है ऐसे में वहा की राजनीति का पारा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है

मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में चुनाव है ऐसे में वहा की राजनीति का पारा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है,पक्ष हो या विपक्ष कोई भी किसी पर हमला करने से नहीं चूक रहा। मध्य प्रदश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमनाथ के हिन्दू राष्ट्र पर दिए गए बयान के बाद  ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार (8 अगस्त) को पलटवार किया।ओवैसी ने कहा कि मोहब्बत की दुकान में नफरत की तस्करी हो रही है।  
भारत सिर्फ एक समुदाय का देश नहीं
असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट किया 

,”कांग्रेस के मध्य प्रदेश के ‘दिग्गज’ नेता साफ-साफ वही कह रहे हैं जो कि मोहन भागवत कहते हैं कि भारत हिंदू राष्ट्र है। भारत सिर्फ एक समुदाय का देश नहीं है। भारत कभी हिंदू राष्ट्र ना था, ना है और ना कभी होगा इंशाअल्लाह. ‘मोहब्बत की दुकान’ में नफरत की तस्करी हो रही है।  दूसरों पर बी – टीम  का ठप्पा लगाने का अधिकार इन्हें कहां से मिला? कल के दिन अगर बीजेपी हार भी जाए तो इस नफरत में क्या कोई कमी आएगी?” 
जाने क्या कहा था कमलनाथ ने 
कमलाथ से सोमवार (7 अगस्त) को प्रश्न  किया गया कि क्या वो बागेश्वर धाम महाराज पंडित धीरेंद्र शास्त्री के हिंदू राष्ट्र बनाने वाले बयान का समर्थन करते हैं? इस पर उन्होंने कहा, ” सबकी अपनी राय है।   आज जब 82 फीसदी जनता हिंदू है तो ये कौन सा राष्ट्र है.” हालांकि उन्होंने आगे कहा कि मैं सेक्युलर हूं।  

Desk Team