एआईएमआईएम अध्यक्ष ने कराई कोरोना जांच, लोगों से भी जांच कराने की अपील की

Summary :

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन औवेसी ने शनिवार को कहा कि उन्होंने कोविड-19 के लिये होने वाली एंटीजेन और आरटी-पीसीआर जांचें कराई हैं, जिसमें से एंटीजेन की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन औवेसी ने शनिवार को कहा कि उन्होंने कोविड-19 के लिये होने वाली एंटीजेन और आरटी-पीसीआर जांचें कराई हैं, जिसमें से एंटीजेन की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उन्होंने कहा कि आरटी-पीसीआर की रिपोर्ट 30 घंटे बाद पता चलेगी।

औवैसी ने लोगों से भी बिना झिझक जांच कराने का अनुरोध किया है। लोकसभा सांसद औवेसी ने कहा, ”आज कोविड-19 के लिये की जाने वाली एंटीजेन और आरटी-पीसीआर जांचें कराई हैं। अल्लाह का शुक्र है कि मेरी एंटीजेन की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।”
उन्होंने ट्वीट किया, ”दक्षिणी हैदराबाद में एंटीजेन की जांच कराने के लिये 30 केन्द्र मौजूद हैं। मैं आप सभी से अनुरोध करता हूं कि आप बिना झिझक जांच कराएं।” दोनों जांच शहर की अलग-अलग जगहों पर कराई गई हैं।

Desk Team