तमिलनाडु नगर निकाय चुनाव में हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली एआईएमआईएम ने दो सीटें जीतकर अपना खाता खोला लिया। हैदराबाद मुख्यालय वाली पार्टी ने वानियामबादी नगरपालिका में दो वार्ड जीते, जहां 19 फरवरी को चुनाव हुए और 22 फरवरी को परिणाम घोषित किए गए।
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने वानियामबादी में चुनाव लड़े 16 में से दो वाडरें में जीत हासिल की। नियामतुल्ला और आर. नबीला 36 सदस्यीय नगरपालिका के लिए चुने गए एआईएमआईएम के दो उम्मीदवार हैं।
मुस्लिम लीग ने सत्तारूढ़ द्रमुक के साथ मिलकर नगर निगम का चुनाव लड़ा था।
एआईएमआईएम द्वारा जीते गए दोनों वाडरें में मुस्लिम लीग के उम्मीदवार दूसरे स्थान पर रहे। एआईएमआईएम नेताओं के मुताबिक वार्ड नंबर 19 में नबीला को 50.46 फीसदी वोट मिले, जबकि वार्ड नंबर चार में नेमातुल्लाह को 34.10 फीसदी वोट मिले।
MP : ऑनलाइन पढ़ाई के बाद ऑफलाइन मांगी गई परीक्षा, तनाव में आए 10वीं के छात्र ने लगाई फांसी
एआईएमआईएम तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष टीएस वकील अहमद ने पार्टी के दो उम्मीदवारों को चुनने के लिए लोगों को धन्यवाद दिया। पार्टी प्रभारी रहमतुल्ला तैय्यब और हैदराबाद में पार्टी पार्षद राशिदुद्दीन फराज ने पार्टी के लिए प्रचार किया था। तमिलनाडु में दो नगरपालिका वाडरें में जीत एआईएमआईएम के विभिन्न राज्यों में विस्तार के निरंतर प्रयासों के बीच हुई है।


Download Android App
Download iOS App



