एलायंस एयर की फ्लाइट ने फ्यूल टैंक खोलकर उड़ान भरी, बड़ा हादसा टला

Summary :

किसी एक की भूल से कई जान जा सकती है। मैसूर से हैदराबाद को जाने वाली एक एयर लाइन के साथ एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

किसी एक की भूल से कई जान जा सकती है।  मैसूर से हैदराबाद को जाने वाली एक एयर लाइन के साथ एक बड़ा हादसा होने से टल गया। हुआ यू  कि एलायंस एयर द्वारा संचालित उड़ान 9आई-882 मंगलवार को टेक-ऑफ के तुरंत बाद हवाई अड्डे पर लौट आई क्योंकि ईंधन टैंक के पैनल हवा में खुले होने की सूचना मिली थी। 
प्रस्थान के दौरान एमइ  द्वारा ईंधन पैनल खुला देखा 
डीजीसीए के अधिकारी ने बताया  एलायंस एयर AT72-600 विमान VT-AIY परिचालन उड़ान 9I-882 (मैसूर-हैदराबाद) एयर टर्न बैक में शामिल था क्योंकि मैसूर से प्रस्थान के दौरान एमइ  द्वारा ईंधन पैनल खुला देखा गया था। डीजीसीए ने कहा कि मामले  जांच पूरी होने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
चालक दल को ईंधन पैनल के बारे में सूचित किया 
सबसे पहले इसकी जानकारी एयर लाइंस के अधिकारी ने  “एएमई ने एटीसी को सूचित किया। जिसने बदले में चालक दल को ईंधन पैनल के बारे में सूचित किया। मैसूर में ईंधन नहीं उठाया गया था। डीजीसीए मामले की जांच कर रहा है और जांच के परिणाम के आधार पर उचित कार्रवाई करेगा। हालांकि, एयरलाइन ने इस घटना पर कोई और आधिकारिक  बयान  जारी नहीं किया। 

Desk Team