देश में महामारी की तीसरी लहर की आशंका के बीच कोरोना वायरस अपना रूप बदल रहा है। इस बीच असम के गुवाहाटी से सामने आए एक मामले ने चिंता बढ़ा दी है। यहां की एक महिला डॉक्टर में कोरोना के अल्फा और डेल्टा दोनों वेरिएंट मिले हैं। देश में ये पहला मामला है जब एक ही मरीज में कोरोना के दो वेरिएंट मिले हो।
स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, डिब्रूगढ़ जिले की रहने वाली इस डॉक्टर को वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके हैं। दूसरी डोज लेने के महीनेभर बाद ही उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। हालांकि लक्षण काफी हल्के हैं। जिसके चले उन्हें अस्पताल जाने की जरुरत नहीं है। डॉक्टर के पति भी अल्फा वेरिएंट से संक्रमित हो चुके हैं।
दुनिया में सबसे पहले इस तरह का मामला बेल्जियम से सामने आया था। वहां 90 साल की महिला को एक ही समय पर अल्फा और बीटा वैरिएंट से संक्रमित पाया गया था। उनकी बाद में मौत हो गई थी। महिला को कोरोना टीका नहीं लगा था।
कर्नाटक सरकार ने कोरोना प्रोटोकॉल में दी ढील, 3 महीने बाद खुले थिएटर
ICMR-RMRC से जुड़े बिस्वज्योति बरकाकोटी के मुताबिक, भारत में यह अपनी तरह का पहला मामला है। इस मामले पर रिसर्च की जा रही है। माना जा रहा है कि दो अलग-अलग वेरिएंट से संक्रमित लोगों के संपर्क में आने से डॉक्टर संक्रमित हुई होगी।


Download Android App
Download iOS App



