बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को गुजरात के साणंद नगर में रोडशो किया। अमित शाह गुजरात में गांधीनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। शाह ने अहमदाबाद के साणंद में विशेष तौर पर डिजाइन किये गए खुले वाहन से रोडशो शुरू किया। उनके साथ गुजरात बीजेपी अध्यक्ष जीतू वाघाणी भी थे। साणंद गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में आता है।
साणंद विधानसभा क्षेत्र में काफी संख्या में क्षत्रिय और कोली मतदाता हैं। साणंद विधानसभा सीट से वर्तमान में बीजेपी के कानू पटेल विधायक हैं जो कोली समुदाय से आते हैं। शाह का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में बीजेपी समर्थक और स्थानीय लोग सड़क पर निकले थे।
अगर पाक हमारा पायलट वापस नहीं करता तो वह “कत्ल की रात” होती : PM मोदी
रोडशो से पहले शाह ने लोकसभा क्षेत्र के घाटलोदिया, बोडकदेव, थलतेज, वेजलपुर और सरखेज वार्ड के बूथ स्तर के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। गुजरात में लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार आज शाम को समाप्त हो जाएगा। राज्य की सभी 26 लोकसभा सीटों पर मतदान मंगलवार को होगा जबकि मतगणना 23 मई को होगी।


Download Android App
Download iOS App




