चंडीगढ़ : लोकसभा आम चुनाव 2019 के लिए हरियाणा की 10 लोकसभा क्षेत्रों से 20 अप्रैल को 39 उम्मीदवारों ने 41 नामांकन पत्र दाखिल किये। इसके बाद अभी तक सभी लोकसभा क्षेत्रों से नामांकन दाखिल करने वालों की संख्या 78 हो गयी है। हरियाणा के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. इन्द्र जीत ने बताया कि अंबाला लोकसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी से नरेश कुमार व रामेश्वर दास तथा निर्दलीय उम्मीदवार रणजीत सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी से नायब सिंह, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से विक्रम सिंह तथा निर्दलीय उम्मीदवार सचिन गाबा, बलबीर सिंह और रमेश चंद्र ने नामांकन पत्र दाखिल किये हैं। इसी प्रकार सिरसा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार अशोक तंवर, जन नायक जनता पार्टी के निर्मल सिंह, बीएसपी से जनक राज, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) से राजेश तथा भारतीय चेतना पार्टी से जसवंत, करनाल लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार संजय भाटिया ने नामांकन पत्र दाखिल किये हैं।
उन्होंने बताया कि रोहतक लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार कृष्ण व अशोक कुमार, भिवानी-महेन्द्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भारत प्रभात पार्टी से मोहम्मद इरफान तथा निर्दलीय उम्मीदवार धर्मवीर सिंह व जगत सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किये हैं। सोनीपत लोकसभा क्षेत्र से लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी की राजबाला सैनी, राष्ट्रीय जातिगत आरक्षण विरोधी पार्टी के सुखमेन्द्र सिंह खर्ब, राष्ट्रीय मजदूर एकता पार्टी के महाबीर, इंडियन नेशनल लोकदल के सुरेंद्र कुमार और बबीता ने नामांकन दाखिल किये हैं।
हिसार लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी से बृजेंद्र सिंह, राष्ट्रीय भागीदारी समाज पार्टी से पवन कुमार, जन नायक जनता पार्टी से दुष्यंत चौटाला, भारत प्रभात पार्टी से संदीप, अंबेडकर समाज पार्टी से संजय कुमार, बहुजन मुक्ति पार्टी से जय भगवान तथा निर्दलीय उम्मीदवार आत्मप्रकाश व अनूप महता ने नामांकन दाखिल किये।
उन्होंने बताया कि गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र से बीएसपी के रइस अहमद, एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) के श्रवण कुमार तथा निर्दलीय उम्मीदवार वीरेन्द्र ने नामांकन पत्र दाखिल किये। फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार मनधीर, भारतीय किसान पार्टी के बिजेन्द्र कुमार कसाना, राष्ट्रीय विकास पार्टी के महेश प्रताप शर्मा तथा निर्दलीय उम्मीदवार मनोज कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किये हैं।


Download Android App
Download iOS App



