भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह जगाने के लिए चेन्नई पहुंचे Amit Shah

Summary :

amit shah तमिलनाडु में आगामी लोकसभा चुनावों के लिए गठित पार्टी की प्रसाशनिक समिति से भी मिलेंगे। शाह प्रदेश की सभी 39 सीटों के प्रभारियों से भी बातचीत करेंगे।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह Amit Shah अपने एक दिवसीय दौरे के तहत आज तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंचे। अगले साल लोकसभा चुनावों से पहले अपने इस दौरे में वह जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार भरेंगे और पार्टी के कई नेताओं से मुलाकात करेंगे।

amit shah

पार्टी से संबद्ध करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी। पार्टी कार्यकर्ताओं ने अमित शाह (Amit Shah) का जबरदस्त स्वागत किया। पार्टी के जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं के समर्थन से बने शक्ति एवं महाशक्ति केंद्र के सदस्यों के साथ वह संवादात्मक सत्र में हिस्सा लेंगे।

शक्ति केंद्र के प्रभारी के पास बूथ स्तरीय पांच पदाधिकारियों के पार्टी संबंधी कार्य पर नजर रखने की जिम्मेदारी होती है जबकि महाशक्ति केंद्र का पदाधिकारी शक्ति केंद्र के पांच पदाधिकारियों पर नजर रखता है।

amit shah

हवाईअड्डे से उपनगर में ईस्ट कोस्ट रोड पर बैठक स्थल के मार्ग तक अमित शाह (Amit Shah) के स्वागत में होर्डिंग, बंदनवार एवं बैनर लगाये गये हैं। इसके अलावा शाह, तमिलनाडु में आगामी लोकसभा चुनावों के लिए गठित पार्टी की प्रसाशनिक समिति से भी मिलेंगे। पार्टी अध्यक्ष प्रदेश की सभी 39 लोकसभा सीटों के प्रभारियों से भी बातचीत करेंगे।

Desk Team