PTI की सरकार बनी तो आर्थिक भविष्य बर्बाद हो जायेगा: PML-(N)

Summary :

NULL

इस्लामाबाद : पाकिस्तान में इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) को सबसे अधिक सीटें मिलने और उनके सरकार बनाने के दावे के बाद पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) ने दावा किया है कि अगर गैर-अनुभवी दल पीटीआई देश चलायेगा तो राष्ट्र का आर्थिक भविष्य बर्बाद हो जायेगा।

पाकिस्तान में 25 जुलाई को हुये आम चुनाव में क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान की पार्टी ने 115 सीटों पर जीत दर्ज की है जो बहुमत से 22 सीटें कम हैं। इसके अलावा पीएमल-एन ने 64 और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) ने 43 सीटों पर जीत दर्ज की। पीएमल-एन ने कहा कि चुनाव परिणाम में हेराफेरी की गयी है। डॉन ने एक रिपोर्ट में सोमवार को कहा कि पीएमएल-एन ने न्यायिक आयोग के गठन की मांग की है, आरोपों की जांच करने और मतदान दिवस की घटनाओं पर एक श्वेत पत्र जारी करने की घोषणा की है।

केंद्रीय कार्यकारी समिति के बाद रविवार को प्रेस कांफ्रेंस कर पीएमएल-एन नेता ख्वाजा आसिफ, एहसान और इकबाल और सीनेटर मुशाहिदुल्लाह खान ने आरोप लगाया कि देश के चुनावी इतिहास में 25 जुलाई का चुनाव सबसे ज्यादा विवादित था और पार्टी चुनाव परिणामों को नकारती है और गड़बड़यिं की जांच के लिए न्यायिक समिति के गठन की मांग करती है। श्री इकबाल ने शोक व्यक्त किया कि चुनाव में पहली बार मीडिया सेंसरशिप लगाई गयी थी।

Desk Team