आंध्र प्रदेश : पत्थर की खदान में शक्तिशाली विस्फोट, 11 श्रमिकों की मौत 

Summary :

जांच अधिकारी ने बताया पत्थर तोड़ने के लिए प्रयुक्त होने वाली जिलेटिन छड़ों में विस्फोट के वक्त कम से कम 20 श्रमिक मौके पर मौजूद थे।

अमरावती : आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में शुक्रवार रात पत्थर की खदान में शक्तिशाली विस्फोट होने से कम से कम 11 श्रमिकों की मौत हो गई। एक जांच अधिकारी ने बताया कि सभी मृतक ओडिशा के रहने वाले थे और यहां काम के लिए आए थे। यह विस्फोट उस समय हुआ जब अलुरू मंडल के तहत हाथी बेलगल में खदान कार्य चल रहा था।

अधिकारी ने कहा, ”पत्थर तोड़ने के लिए प्रयुक्त होने वाली जिलेटिन छड़ों में विस्फोट के वक्त कम से कम 20 श्रमिक मौके पर मौजूद थे। अचानक हुए विस्फोट में श्रमिक फंस गये और हताहत हुए।”

उन्होंने कहा कि कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हुए जिन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जीवित बचे लोगों की तलाश जारी है। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, विपक्ष के नेता वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने हादसे पर शोक जताया है।

पाकिस्तान के क्वेटा में हुए बम विस्फोट में 23 लोगों की मौत : पुलिस

Desk Team