आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस अब्दुल नजीर और मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने सोमवार को राज्य के लोगों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं।राज्यपाल ने कामना की कि 2024 आंध्र प्रदेश के लोगों के जीवन में खुशी, शांति व समृद्धि लाए।

लोगों के लिए खुशी, शांति व समृद्धि लेकर आए
आपको बता दें नजीर ने कहा, ‘‘मैं नव वर्ष के मौके पर आंध्र प्रदेश के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि 2024 आंध्र प्रदेश के लोगों के लिए खुशी, शांति व समृद्धि लेकर आए।’’उन्होंने कहा कि नव वर्ष हमें नए अवसरों को तलाश करने की उम्मीद तथा नए लक्ष्यों को हासिल करने की प्रेरणा देता है।मुख्यमंत्री रेड्डी ने सभी लोगों को खुशहाल व समृद्ध नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं और उनकी पार्टी वाईएसआरसीपी के सदस्यों तथा समर्थकों को विशेष शुभकामनाएं दीं।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App




