आंध्र प्रदेश राज्य के विधान परिषद की सदस्य और सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) की सदस्य करीमुन्निसा का शुक्रवार देर रात 56 वर्ष की उम्र में कार्डियक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया। उनके परिवार के सदस्यों के अनुसार, उन्हें बेचैनी की शिकायत के बाद एक निजी अस्पताल ले जाया गया था , जहां उन्होंने लगभग आधी रात को अंतिम सांस ली।डॉक्टरों के हवाले से कहा गया कि, उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ है। वाईएसआरसीपी नेता के परिवार में पति ‘मोहम्मद सलीम’ और पांच बेटे हैं। करीमुन्निसा को कुछ स्वास्थ्य समस्याएं थी और उनका इलाज चल रहा था।
गुरुवार-शुक्रवार को विधान परिषद के सत्र में हुई थी शामिल
करीमुन्निसा गुरुवार और शुक्रवार को विधान परिषद के सत्र में शामिल हुईं थी। विधायक ने सोमवार को मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी से भी मुलाकात की थी। वह 30 मार्च को, छह साल के कार्यकाल के लिए विधायक कोटे से विधान परिषद के लिए चुनी गई थी वह पहले विजयवाड़ा निगम के लिए नगरसेवक के रूप में चुनी गई थी और हाल के नगरपालिका चुनावों में एक और कार्यकाल के लिए प्रचार कर रही थीं। मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने आश्चर्यजनक रूप से उन्हें परिषद के लिए नामित किया।
मुख्यमंत्री रेड्डी ने जताया दुख
जगन मोहन रेड्डी ने करीमुन्निसा के आकस्मिक निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि, करीमुन्निसा की मृत्यु चौंकाने वाली है क्योंकि वह शुक्रवार को परिषद के सत्र में शामिल हुई थीं। मुख्यमंत्री ने एमएलसी के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि, करीमुन्निसा ने विजयवाड़ा में मुस्लिम समुदाय से संबंधित एक पार्षद के रूप में बहुमूल्य योगदान दिया और उन्हें एमएलसी के रूप में पदोन्नत किया गया। रेड्डी ने उनके परिवार को आश्वासन दिया कि, वह और उनकी पार्टी उनके साथ खड़ी रहेगी।


Download Android App
Download iOS App



