महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगे शिवसेना और बीजेपी : अनिल देसाई

Summary :

शिव सेना के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र सरकार के मंत्री दिवाकर राओते ने हाल में कहा था कि अगर शिव सेना को 50 प्रतिशत सीटें नहीं मिलीं तो गठबंधन टूट जाएगा।

शिवसेना और बीजेपी अगले महीने होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा का चुनाव मिलकर लड़ेंगे। शिवसेना के एक वरिष्ठ नेता ने शुक्रवार यह जानकारी दी। शिवसेना के सचिव अनिल देसाई ने एक टीवी चैनल को बताया कि गठबंधन की घोषणा बीजेपी प्रमुख अमित शाह की 22 सितंबर को मुंबई यात्रा के दौरान या उसके बाद की जाएगी। 
देसाई की टिप्पणी चुनावी की तैयारियों पर चर्चा के लिए शिवसेना के वरिष्ठ नेताओं की बैठक के मौके पर आई। यह बैठक शुक्रवार को मुंबई में हुई। देसाई ने मीडिया में आई इस रिपोर्ट पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया कि शिवसेना 126 सीटों पर और बीजेपी 162 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 

कांग्रेस नेता ने कारपोरेट कर में कटौती का किया स्वागत, निवेश की स्थिति बेहतर होने पर जताया संदेह

महाराष्ट्र में कुल 288 विधानसभा सीटें हैं। देसाई ने कहा कि सीटों के बंटवारे के बारे में उद्धव ठाकरे और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मिलकर तय करेंगे। शिवसेना के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र सरकार के मंत्री दिवाकर राओते ने हाल में कहा था कि अगर शिवसेना को 50 प्रतिशत सीटें नहीं मिलीं तो गठबंधन टूट जाएगा। 
इसके कुछ दिन बाद सेना नेता संजय राउत ने कहा, “बीजेपी को 50-50 फॉर्मूला का सम्मान करना चाहिए, जिसके बारे में शाह और फडणवीस की मौजूदगी में निर्णय होगा।” महाराष्ट्र में 2014 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी और शिव सेना के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर सहमति नहीं बन सकी थी और उन्होंने अलग-अलग चुनाव लड़ा। हालांकि, चुनाव के बाद शिवसेना ने बीजेपी को समर्थन दिया और सरकार में शामिल हुई। 

Desk Team