इस दुनिया में हर कोई इंसान अपने आप को सुंदर दिखाना चाहता है। जिसकी होड़ में इन दिनों महिलाओं और लड़कियों के बीच फिश स्पा का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। दरअसल होता कुछ यूं है इसमें मछलियां आपके शरीर के डेड सेल को खाकर उन्हें खूबसूरत बनाने में आपकी सहायता करती है। अगर आप भी वीकेएंड में कहीं मॉल में घूमने जाने का प्लान बना रही हैं तो ऐसे में आप फिश स्पा का आनंद बिल्कुल उठा सकती है। तो आइए जानते हैं फिश स्पा के कुछ चमत्कारी फायदों के बारे में और क्या है यह फिश स्पा….
.jpg)
क्या है फिश स्पा?
फिश स्पा एक नए तरीके का स्पा है। जिसमें स्पा करने का काम अलग तरह की मछली गारा रफा फिश करती है। खासतौर पर यह आपके कोमल पैरों के लिए है। यह एक तरह से पेडिक्योर और मेनिक्योर की तरह होती है। फिश स्पा में मछलियों का इस्तेमाल करके पैरों की डेड स्किन को हटाया जाता है। फिश स्पा में इस्तेमाल की जाने वाली मछिलयों को गरा रुफा और डॉक्टर फिश के नाम से भी जाना जाता है। इन मछिलयों का आकार काफी छोटा होता है।

फिश स्पा के फायदे…
1.फिश स्पा कराने से मृत त्वचा हट जाती है और इससे त्वचा वापस चमकदार हो जाती है। क्योंकि मछलियां पैर पर से बैक्टीरिया और मृत त्वचा को खा जाती है।

2.फिश स्पा में पैरों को भी रिलेक्स मिलता है अगर आपके पैर थक गए है और आप ब्रेक लेना चाहते हैं तो आप एक बार फिश स्पा जरूर ट्राई करें।

3.फिश स्पा लेने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है। साथ ही इसमें स्कीन पर बहुत फर्क पड़ता है साथ ही पैर का रंग-रूप भी बेहतर होता है।

4.डॉक्टर फिश अपने मुंह से डिर्थनॉल नामक एंजाइम लार के रूप में निकालती है जिससे नई कोशिकाएं पैदा होती है।

5.फिश स्पा कराने से मन काफी रिलेक्स होता है। ये इसलिए होता है क्योंकि उसी वक्त हमारे दिमाग से इंडोर्फिन नामक रसायन निकले लगता है।

6.फिश स्पा पैरों को मुलायम करने में हमारी मदद करता है इससे खुजली और दाग-धब्बे भी दूर होते हैं। यह पैैरों की मसाज का एक बेहतरीन तरीका है। फिश स्पा कराने से हाथ-पैरों की रंगत में भी निखार होता है।


Download Android App
Download iOS App



