हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य सरकार के मंत्रीपद के इस्तीफा देने वाले श्री अनिल शर्मा से पार्टी विधायक पद भी तुरंत इस्तीफा देने की मांग करते उन्हें पुन: चुनाव लड़ने की नसीहत दी है। भाजपा के प्रदेश महासचिव चंद्र मोहन ठाकुर ने आज यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि श्री शर्मा पिता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम मंडी में अपनी लोकप्रियता की बात करते हैं। अगर ऐसा ही है तो श्री वह अपने पुत्र अनिल शर्मा से विधायक पद से इस्तीफा देकर पुन: चुनाव लड़ने को कहें जनता उनकी लोकप्रियता का जवाब दे देगी।
श्री ठाकुर ने कहा कि श्री शर्मा अगर पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा नहीं देते हैं तो उन्हें पार्टी विधायक होने के नाते मंडी में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करना होगा और अगर वह ऐसा नहीं करते तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जा सकती है।
उन्होंने कहा कि श्री शर्मा ने भाजपा के टिकट पर मंडी सदर से विधानसभा चुनाव जीता था तथा पार्टी ने उन्हें पूरा मान सम्मान प्रदान करते हुये सरकार में ऊर्जा मंत्री का पद दिया।
लेकिन अब श्री शर्मा के बेटे मंडी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं ऐसे में अब उन्हें तय करना होगा कि या तो वह भाजपा में रहे या कांग्रेस में चले जाएं। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा गणेश दत्त ने कहा कि श्री शर्मा को बंद कमरे से अपने बेटे का प्रचार करने के बजाय भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा देकर खुले तौर पर प्रचार करना चाहिए। श्री शर्मा के बेटे आश्रय शर्मा भाजपा से टिकट की मांग कर रहे थे लेकिन पार्टी से इस आधार पर इससे इनकार कर दिया क्योंकि वह परिवारवाद के बजाय संगठन के नियमों के अनुसार चलती है। उन्होंने कहा कि यह लोकसभा चुनाव राष्ट्रवाद और परिवारवाद के बीच की लड़ई है।


Download Android App
Download iOS App



