लोकसभा चुनाव से पहले BRS को एक और बड़ा झटका, सांसद रंजीत रेड्डी ने दिया पार्टी से इस्तीफा

Summary :

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले ही केसीआर की पार्टी BRS को एक और बड़ा झटका लगा है। दरअसल, सांसद रंजीत रेड्डी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों की मानें तो वह कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। वहीं, वह कांग्रेस के टिकट से चेवेल्ला लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ सकते हैं। इस बीच उन्होंने कहा कि मैं अपने सभी समर्थकों को यह सूचित करने के लिए लिख रहा हूं कि मैंने बीआरएस को औपचारिक इस्तीफा पत्र दे दिया है। Highlights: लोकसभा चुनाव से पहले BRS को एक और बड़ा झटका सांसद रंजीत रेड्डी ने…

Ranjith Reddy resigns from party

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले ही केसीआर की पार्टी BRS को एक और बड़ा झटका लगा है। दरअसल, सांसद रंजीत रेड्डी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों की मानें तो वह कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। वहीं, वह कांग्रेस के टिकट से चेवेल्ला लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ सकते हैं। इस बीच उन्होंने कहा कि मैं अपने सभी समर्थकों को यह सूचित करने के लिए लिख रहा हूं कि मैंने बीआरएस को औपचारिक इस्तीफा पत्र दे दिया है।

Highlights:

  • लोकसभा चुनाव से पहले BRS को एक और बड़ा झटका
  • सांसद रंजीत रेड्डी ने दिया पार्टी से इस्तीफा
  • मैं पार्टी के प्रति आभार व्यक्त करता हूं- रंजीत रेड्डी

 

मैं पार्टी के प्रति आभार व्यक्त करता हूं- रंजीत रेड्डी

आगे उन्होंने लिखा- मैं चेवेल्ला निर्वाचन क्षेत्र के लोगों को मेरी सेवा में प्रदान किए गए सार्थक अवसर और सहयोग के लिए बीआरएस पार्टी के प्रति अपना आभार व्यक्त करना चाहता हूं। रंजीत रेड्डी ने आगे कहा कि राजनीतिक परिस्थितियों के कारण मैंने अपना इस्तीफा सौंपने का यह कठिन निर्णय लिया है।

 

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Desk News