कर्नाटक में कोरोना से एक और व्यक्ति की मौत, अब तक 191 लोग संक्रमित

Summary :

कर्नाटक में कोविड -19 के कारण एक और व्यक्ति की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या छह हो गई है। वहीं, राज्य में कोरोना पॉजीटिव मामलों की संख्या 191 तक पहुंच गई है।

कर्नाटक में कोरोना वायरस माहमारी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। इस वायरस से राज्य में गुरूवार को एक और व्यक्ति की मौत हो गयी है, साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। वहीं, राज्य में कोरोना पॉजीटिव मामलों की संख्या 191 तक पहुंच गई है। यह जानकारी एक अधिकारी ने गुरुवार को दी। 
स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा, अभी तक 191 पॉजीटिव मामले सामने आए हैं। इसमें छह लोगों की मौत और डिस्चार्ज हो चुके 28 लोग भी शामिल हैं। कोविड-19 से मारे गए छठे व्यक्ति से संबंधित आधिकारिक विवरण जैसे कि उम्र, स्थान, लिंग और मृत्यु का स्थान की जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। 

कोरोना संकट : ओडिशा सरकार ने 30 अप्रैल तक बढ़ाई लॉकडाउन की अवधि, केंद्र से किया ये अनुरोध

एक स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा, आधिकारिक जानकारी शाम तक साझा की जाएगी। दो दिनों में यह राज्य में कोविड-19 से हुई मौत का दूसरा मामला है। इससे पहले मंगलवार कालबुर्गी के एक 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई थी। कर्नाटक में बुधवार शाम 5 बजे से गुरुवार दोपहर तक कोविड-19 के 10 नए मामले सामने आए।

Desk Team