नागरिकता कानून (सीएए) के विरोध में देशभर में हुए प्रदर्शनों का गहरा असर गोवा के पर्यटन उद्योग पर हुआ है और पिछले साल की तुलना में इस क्रिसमस पर यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या 50 फीसदी तक कम हुई है। पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों ने यह जानकारी दी है।
‘गोवा शैक ऑनर्स वेलफेयर सोसाइटी’ के अध्यक्ष क्रूज कार्डोसो ने कहा, “संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शनों ने क्रिसमस के मौसम में आने वाले पर्यटकों की संख्या पर प्रभाव डाला है। होटलों में कम बुकिंग हुई है और कुटिया मालिकों को भी कम ग्राहक मिल रहे हैं।”
उन्होंने बताया कि कुटियाएं क्रिसमस के पहले बनाई गई थीं लेकिन ये खाली पड़ी हैं क्योंकि पर्यटक ही नहीं हैं। इस बीच, गोवा के पत्तन मंत्री माइकल लोबो ने कहा कि इस तटीय राज्य में पर्यटन के समक्ष पेश आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए सभी पक्षकारों को साथ आना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



