एंटीलिया मामले से जुड़े मनसुख हरेन हत्या केस में महाराष्ट्र ATS और NIA की टीम सबूतों को खंगालने में जुटी हुई है। महाराष्ट्र ATS ने मामले में एक और सबूत ढूंढते हुए दमन से एक वॉल्वो कार बरामद की है। जानकारी के मुताबिक इस लग्जरी कार का इस्तेमाल महाराष्ट्र पुलिस के अफसर सचिन वाजे ने किया था।
फर्जी ID पर फाइव-स्टार होटल में ठहरता था वाजे
एनआईए ने सोमवार को उस फाइव स्टार होटल की भी तलाशी ली, जहां वाजे गिरफ्तारी से पहले ठहरे थे। इस दौरान एजेंसी को पता चला कि वाजे कथित तौर पर फेक आधार कार्ड का इस्तेमाल कर होटल में बुकिंग की थी, जिसमें एक फर्जी नाम के साथ उनकी तस्वीर लगी हुई थी।
जानकारी के मुताबिक, एनआईए ने जिस फाइव स्टार होटल में छानबीन की है सचिन वाजे 16 फरवरी को यहां रुका था, अब होटल की सीसीटीवी फुटेज भी जब्त कर ली गई है। एक अधिकारी ने कहा कि वाजे के होटल में फर्जी आईडी से ठहरने की तारीखें उस समय के साथ मेल खाती हैं, जब वाजे एक ऐसी टीम का हिस्सा थे, जिसने लाइसेंस शर्तों का उल्लंघन के लिए रात में मुंबई में कई जगहों पर छापा मारा था।
ATS दमन से मिली वॉल्वो के असली मालिक और सचिन वाजे के बीचे कनेक्शन की भी जांच कर रही है। मामले में जाँच कर रही केंद्रीय एजेंसी एनआईए के हाथ सचिन वाजे से जुड़े कई अहम दस्तावेज लगे हैं। जांच एजेंसी ने खुलासा किया है कि मनसुख हिरेन मर्डर केस में गिरफ्तार विनायक शिंदे एंटीलिया साजिश का हिस्सा है।


Download Android App
Download iOS App



