गुजरात में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन मोढवाडिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपमानजनक टिप्पणी करते हुए मंगलवार को कहा कि केवल गधों का सीना 56 इंच का होता है। मोढवाडिया ने बनासकांठा जिले के दीसा कस्बे में एक रैली में 2014 में मोदी की तरफ से दिए गए एक बयान की याद दिलाई जिसमें प्रधानमंत्री ने कहा था कि उनके जैसे “56 इंच सीने” वाला व्यक्ति ही बड़े निर्णय ले सकता है।
मोढवाडिया ने कहा, ”एक सेहतमंद व्यक्ति का सीना 36 इंच का होता है, बॉडी बिल्डर का सीना 42 इंच का हो सकता है, केवल गधों का सीना 56 इंच का होता है और बैलों का सीना 100 इंच का होता है।” उन्होंने कहा, ”भक्त (मोदी प्रशंसक) यह बात नहीं समझते और इस बात से खुश होते हैं जब कोई कहता है कि उनके नेता का सीना 56 इंच का है।”
प्रदेश भाजपा ने मोढवाडिया की टिप्पणी की निंदा की। भाजपा प्रवक्ता भरत पांड्या ने कहा, ”इससे साबित होता है कि हार के डर से कांग्रेस पार्टी अपना मानसिक संतुलन खो चुकी है। प्रयोग किए गए शब्द अनुचित, चौंकाने वाले और निंदनीय हैं।” उन्होंने कहा, ”राज्य के लोग कांग्रेस की इस अपमानजनक एवं पाकिस्तान समर्थित भाषा का जवाब चुनावों में देंगे।”


Download Android App
Download iOS App



