शिक्षक भर्ती घोटाले के मामले में ईडी की गिरफ्त में पार्थ चटर्जी की करीबी महिला अर्पिता मुखर्जी की भी ईडी ने एक दिन की गिरफ्तारी ली हैं। सोमवार को उन्हें स्पेशल कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा। आज अर्पिता को कोलकाता के बैंकशाल कोर्ट में पेश किया गया था। अदालत ले जाने से पहले उनका मेडिकल टेस्ट करवाया गया था।
ईडी ने कोर्ट में कहा अस्पताल में भर्ती के समय को कस्टडी को नहीं माना जाए
ईडी ने कोर्ट में कहा की अस्पताल में भर्ती पार्थ चटर्जी की कस्टड़ी नहीं मानी जाएगी। अगर उन्हें इलाज की जरूरत होगी तो दिल्ली के अच्छे अस्पताल या फिर AIIMS कल्याणी में भर्ती कराया जाएगा। पार्थ चटर्जी ईडी की गिरफ्त में आने के तुरंत बाद बीमार हो गए थे । जिस कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती में कराना पड़ा हैं ।
छापेमारी के दौरान पकड़े गए थे 21 करोड़
ईडी ने छापेमारी के दौरान पार्थ चटर्जी की करीबा महिला अर्पिता मुखर्जी के यंहा से 21 करोड़ की नकदी बरामद की थी। जिसके बाद बंगाल व केंद्र सरकार आमने -समाने आ गए हैं। टीएमसी ने बयान जारी कर कहा है कि अगर पार्थ दोषी पाए जाते हैं तो पार्टी कानूनी प्रक्रिया में सहयोग करेगी और उनके खिलाफ ऐक्शन लेगी। वहीं ईडी का आरोप है कि पार्थ हिरासत के दौरान पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं। ईडी का कहना है कि पार्थ को दूसरे अस्पताल में क्यों भर्ती करवाया गया।
आपको बता दे की पार्थ चटर्जी घोटाले के दौरान शिक्षा मंत्री थे। ईडी की कार्रवाई के मुताबिक पार्थ चटर्जी पर कार्रवाई शिक्षक भर्ती घोटाले में धन इक्ठठा करने के आरोप में कार्रवाई की जा रही हैं ।


Download Android App
Download iOS App



