शिक्षा मंत्री के पुत्र अंकुर की अस्थियां गंगा में प्रवाहित

Summary :

श्री गंगा सभा अध्यक्ष प्रदीप झा, उज्ज्वल पंडित, विपुल मीश्रोटे, अवधेश कौशिक व अनुराग शर्मा, बृजमोहन भगत ने पुष्प अर्पित कर दिवंगत अंकुर को श्रद्धांजलि दी।

हरिद्वार : आज सुबह हर की पैड़ी ब्रह्मकुण्ड पर शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के पुत्र अंकुर पांडे (24) की अस्थियां गंगा में प्रवाहित करने मंत्री जी के भाई देवानंद पाण्डे, अमर पाण्डे, जगदीश पाण्डे व छोटे पुत्र अतुल पाण्डे व बहनोई जयप्रकाश तिवारी पहुंचे। पाण्डे परिवार के तीर्थपुरोहित “विशाल-विपुल गोस्वामी” के सानिध्य में पंडित शैलेश मोहन गौतम ने पूजा कर्म विधि-विधान से समपन्न कराया तत्पश्चात अपनी वंशावली में परिजनों के नाम दर्ज कराये।    
श्री गंगा सभा अध्यक्ष प्रदीप झा, उज्ज्वल पंडित, विपुल मीश्रोटे, अवधेश कौशिक व अनुराग शर्मा, बृजमोहन भगत ने पुष्प अर्पित कर दिवंगत अंकुर को श्रद्धांजलि दी। भाजपा की ओर से ज़िला उपाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, नरेश शर्मा, पार्षद अनिरुद्ध भाटी, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुमित लाखेड़। 
राहुल वशिष्ठ व आर्यन उपाध्याय ने पुष्प माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शिक्षा विभाग से डीपीआरओ रमेश चंद्र तिवारी, डीईओ माध्यमिक गोविंद जायसवाल, डीईओ बेसिक ब्रह्मपाल सैनी,एएमए ज़िला पंचायत मनवर सिंह राणा,अभियंता ज़िला पंचायत महेश विश्नोई भी उपस्थित रहे। 
– संजय चौहान

Desk Team